Farmers Protest: किसान संगठनों ने कल काला दिवस मनाने का किया फैसला, राकेश टिकैत बोले- केंद्र का जलाएंगे पुतला
Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा और ट्रैक्टर, घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले, कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगा दिया है।;
Farmers Protest नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को रद्द करने की मांग को लेकर छह महीने से किसान आंदोलन (Kisan Andolan) कर रहे है। दिल्ली के बॉर्डरों (Delhi Border) पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। लेकिन केंद्र (Central Government) ने अभी तक किसानों की मांगे नहीं मानी है। जिसके कारण किसान वापस नहीं गए है। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में भी केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल जारी रखा है। इस बीच, किसान संगठनों (Farmers Organizations) ने कल यानि बुधवार को काला दिवस मनाने का फैसला किया है। जिसे लेकर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने जानकारी दी है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा और ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9 से10 बजे से शुरू होगा। उधर, कल किसानों के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था तमाम बॉर्डर पर पहले से है, किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि या अवैध प्रवेश होने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के प्रदर्शन की आड़ में कानून-व्यवस्था या लॉकडाउन के उल्लंघन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार है।
वहीं इससे पहले, कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के समर्थन में आज अपने घर पर काला झंडा लगा दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। पटियाला और अमृतसर स्थित अपने घर पर काला झंडा लगाने के बाद नवजोत सिंह ने पत्नी के साथ एक वीडियो बनाकर ट्वीट भी किया।
यहां उन्होंने लिखा कि यह काला झंडा विरोध में फहराया है हर पंजाबी को किसानों का साथ देना चाहिए। उनके साथ आना चाहिए। आपको बता दें कि केंद्र के खिलाफ आंदोलन कर रही 40 यूनियनों के प्रधान संगठन एसकेएम ने एक बयान में बताया था कि फसल की कटाई के मौसम के बाद लगातार किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच रहे हैं। अलग-अलग वाहनों से हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर पहुंचे हैं।