Farmers Protest: 'भारत बंद' को लेकर दिल्ली पुलिस का अलर्ट, रास्तों को लेकर जारी की ये गाइडलाइन्स

Farmers Protest: दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने के लिए बड़ी तदाद में मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस गांव से दिल्ली आने वाले रास्तों पर भी काफी निगरानी रखे हुई है।;

Update: 2020-12-07 07:54 GMT

नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन आज भी जारी है। वहीं केंद्र द्वारा किसानों की मांग न माने जाने के बाद किसान संगठनों ने कल यानि मंगलवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस 'भारत बंद' का कांग्रेस से लेकर कई महत्वपूर्ण पार्टियां समर्थन कर रही है। इस लेकर किसानों ने भी तैयारियां कर ली है। ऐसा कयास लगाये जा रहे है कि दिल्ली में कूच करने के लिए हजारों की संख्या में और भी किसान दिल्ली की सीमा पर आ सकते है।

हालांकि, दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने के लिए बड़ी तदाद में मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस गांव से दिल्ली आने वाले रास्तों पर भी काफी निगरानी रखे हुई है। उधर, दिल्ली के तमाम बॉर्डर बंद कर दिये गये है। चाहे नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम बॉर्डर हो। दिल्ली में आने हर रास्तों पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। लेकिन अभी भी कुछ जरूरतमंदों के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में दाखिल होने के लिए कुछ रास्तों को आंशिक तौर पर खोल रखा है।

नोएडा का चिल्ली बॉर्डर, अप्‍सरा, भोपरा और डीएनडी का फ्लाइओवर का इस्तेमाल करके दिल्ली में आ सकते है। नोएडा में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लेकर बताया कि दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक ज़ाम दिखा। गौतम बुद्ध द्वार के पास किसान आंदोलन के कारण नोएडा-लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली जाने के लिए नोएडा-लिंक रोड की बजाय DND का उपयोग करें। 

Tags:    

Similar News