Delhi Fire: करोल बाग के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाड़िया मौके पर

Delhi Fire: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में आज सुबह एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़िया मौके पर पहुंची और काबू पा लिया है।;

Update: 2023-09-14 02:04 GMT

Delhi Fire: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में गुरुवार यानी आज सुबह एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाते ही दमकल विभाग की लगभग 15 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने दी जानकारी

करोल बाग के कपड़ा गोदाम में आग लगने की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड टीम के एक अधिकारी वैद पाल ने कहा कि हमे आज सुबह ही करोल बाग के कपड़ा गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल पर हमारी टीम की 15 गाड़िया मौजूद थी। वहीं, अभी तक किसी भी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले भी हुई आग की घटनाएं

इससे पहले शनिवार की शाम को भी नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग में तत्काल कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका था।

इससे पहले 21 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के निलोठी गांव में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर 10 फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया। परिसर में भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप जमा हुआ दिखाई दे रहा है। आग लगने वाली जगह से धुएं के बड़े-बड़े बादल निकलते देखे गए। वहीं अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि किसी भी व्यक्ति अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली थी।

Tags:    

Similar News