गर्मी में घूमने के लिए दिल्ली-एनसीआर से सटे ये 5 डेस्टिनेशन है Best, आप के बजट में होगा पूरा प्लान
अगर आप प्रकृतिक का आनंद लेने की सोच रहे है तो हम आपके लिए लाए है बजट में सबसे बेहतरील डेस्टिनेशन जहां आप जाकर ठंडे पहाड़ों और हरियाली का मजा ले सकते है। हालांकि कम समय के चलते ऐसी जगहों पर जाना आम लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ऐसे कई डेस्टिनेशन हैं, जहां आप वीकेंड पर अच्छा प्लान बना सकते हैं।;
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी (Delhi Summer) से बचने के लिए घूमने का प्लान बनाते है। तो अगर प्राकृतिक (Nature) का आनंद लेने की सोच रहे है तो हम आपके लिए लाए है बजट में सबसे बेहतरील डेस्टिनेशन जहां आप जाकर ठंडे पहाड़ों और हरियाली का मजा ले सकते है। हालांकि कम समय के चलते ऐसी जगहों पर जाना आम लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ऐसे कई डेस्टिनेशन हैं, जहां आप वीकेंड पर अच्छा प्लान बना सकते हैं। तो आइए देखे कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशन:-
1. हिमाचल प्रदेश का कंगोजोड़ी गांव: अगर आप प्राकृतिक की खूबसूरती को पास से देखना चाहत हैं तो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कंगोजोड़ी गांव में जाएं। दिल्ली से करीब 275 किलोमीटर की दूरी पर ये गांव आपको हरियाली का अनोखा नजारा दिखाएगा। जिसे देखकर कुछ ही देर में आपकी सारी थकान भगा जाएगी। कंगोजोडी एक विशेष स्थान है जो अपनी विस्मयकारी प्राकृतिक सुंदरता, देवदार के पेड़, राजसी पहाड़ों और आंखों को प्रसन्नता देने वाली नदियां इस स्थान को स्वर्ग जैसी विशेषताओं से जोड़ता है। चारों ओर से प्रकृति की गोद में बसी हुई यह जगह छुट्टियां बिताने के लिए एकदम सही है।
2. उत्तराखंड का बिनसर: आप रोज की भागदौड़ और शोर शराबे से दूर जाना चाहते हैं तो बिनसर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होगी। क्योंकि यहां पर शांति और सुंदरता का अलग की अनुभव होता है। इस छोटे-से हिल स्टेशन के बारे में लोग कम ही जानते हैं। लिहाजा सुकून भरी छुट्टी के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। बिनसर की खास बात यह है कि कोई मुख्य मार्ग इससे लगा हुआ नहीं है। इस वजह से यहां भीड़-भाड़ कम होती है और सैलानी प्रकृति की गोद में खेलते हैं। पहाड़ों को पसंद करने वाले सैलानियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
3. राजस्थान का भरतपुर बर्ड सैंचुरी: ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी दुनिया के सबसे अच्छे बर्ड सेंचुरी पार्क में से एक है और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान में स्थित है। यहां आपको हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, तुर्की, चीन जैसे हजारों किलोमीटर दूर देशों से आने वाले पक्षी पर्यटकों को बहुत भाते हैं। पयर्टकों को सामान्य छोटी बतख, जंगली बतख, वेगंस, शोवेलेर्स, पिनटेल बतख, सामान्य बतख, लाल कलगी वाली बतख अपनी ओर आकर्षित करती है। यह भारत का सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है।
4. चंडीगढ़ के खूबसूरत बाजार: दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से बचने के लिए चंडीगढ़ में जा सकते हैं। हालांकि यहां आपको हिमाचल और उत्तराखंड की घाटियों और हरियालियों का अनुभव नहीं होगा लेकिन चंडीगढ़ के खूबसूरत बाजार यहां के आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा सुखना लेक, रॉक गार्डन और किकर लॉज के पास जिप लाइनिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर भी देखने को मिल जाएगा।
5. उत्तराखंड का लैंसडाउन: दिल्ली के प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए उत्तराखंड के लैंसडाउन भी जा सकते है। दिल्ली से इस हसीन वादियों वाली जगह की दूरी मात्र 279 किलोमीटर है और ये उत्तराखंड की वादियों में बसा एक ऐसा ही हिल स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की ज़रूरत नहीं है। लैंसडाउन खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां सैनिक छावनी है।