दिल्ली में बाढ़ आने की आशंका! खतरे के निशान पार पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ (floods) का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna river water level) 204.5 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया।;

Update: 2022-08-17 09:43 GMT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ (floods) का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna river water level) 204.5 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हरियाणा द्वारा ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund barrage) से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद शुक्रवार को यमुना (Yamuna river) में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे अधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया था और मंगलवार शाम छह बजे 203.96 मीटर रहा।

दिल्ली सरकार (Delhi government) के बाढ़ (floods) नियंत्रण कक्ष ने कहा कि आधी रात के करीब जलस्तर फिर से बढ़ गया और खतरे के निशान को पार कर गया। बुधवार सुबह 7 बजे 204.89 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रात नौ बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 205.25 मीटर हो जाएगा और उसके बाद स्थिर रहेगा।

वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले हफ्ते लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की थी। यमुना नदी के उफान पर पिछले हफ्ते पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हुए थे और करीब 7,000 लोगों को ऊंचे इलाकों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बुधवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के यमुना नगर (Yamuna Nagar,) स्थित हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund barrage) से सुबह छह बजे करीब 14,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार को शाम सात बजे 19,745 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

Tags:    

Similar News