हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह AAP में हुए शामिल, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

पंजाब (Punjab) में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा (Haryana) के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह (Nirmal Singh) गुरूवार को अपनी बेटी चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।;

Update: 2022-04-07 09:50 GMT

पंजाब (Punjab) में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा (Haryana) के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह (Nirmal Singh) गुरूवार को अपनी बेटी चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने टोपी और पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस दौरान आप राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता और आप नेता अशोक तंवर मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि आज हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मैं आम आदमी पार्टी में निर्मल सिंह जी का हार्दिक स्वागत करता हूं। हरियाणा और देश की तरक़्क़ी के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे।

बता दें कि निर्मल सिंह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। निर्मल सिंह चार दशक तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे थे। विधानसभा चुनाव 2019 में टिकट नहीं मिलने से खफा कांग्रेसी निर्मल सिंह ने पार्टी से बगावत कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी। निर्मल सिंह चार बार विधायक और दो बार मंत्री भी रह चुके है।

उन्होंने 1982, 1991, 1996 और 2005 में नग्गल विधानसभा सीट (Nagal Assembly seat) पर जीत दर्ज की थी। आपको बता दे दो दिन पहले टीएमसी (TMC) और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजधानी में आप में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News