एमसीडी की अनोखी पहल: मुफ्त में मिलेगा स्मार्ट फोन, करना होगा ये छोटा सा काम

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से आप एक अच्छी कंपनी का स्मार्ट फोन (Smart Phone) जीत सकते हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने इसकी जानकारी दी।;

Update: 2021-03-02 13:38 GMT

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से आप एक अच्छी कंपनी का स्मार्ट फोन (Smart Phone) जीत सकते हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर 14 दिन स्वच्छता से जुड़ी 6 गतिविधियों की तस्वीरें साझा करनी होगी।

आपको बता दें कि स्वच्छता से जूड़ी गतिविधियों की तस्वीरें साझा करनी होगी। इसमें घर के कचरे को गीले, सूखे और खतरनाक कचरे को अलग-अलग करना। गीले कचरे को घर पर ही खाद में परिवर्तित करना, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचना। कचरे को कम करना, पुन: उपयोग और पुन:चक्रित करने के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण के लोगों के साथ सेल्फी साझा करना होगा।

महापौर जयप्रकाश ने आगे बताया कि निगम के हैंडल को टैग करके ये तस्वीरें साझा करनी होंगी। हर क्रिया के 10 अंक मिलेंगे। साथ ही लाइक और कमेंट पर अतिरिक्त नंबर मिलेंगे। इसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले को एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा। फिलहाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद दिल्ली के तीनों नगर निगमों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) ने 'गंदगी भारत छोड़ो' अभियान चला रहा है। इसके तहत दिल्ली को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है।

पिछले साल अगस्त महीने में ही निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में इसको लेकर दिल्ली के तीनों महापौर ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस अभियान का एलान किया था। वहीं, उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा था कि इस अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्र के स्थानों पर स्वच्छता का कार्य किया जाएगा जो विभिन्न कारणों से रोजमर्रा की साफ-सफाई में छूट जाते हैं। ऐसे स्थानों पर स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति कर इन स्थानों को स्थायी रुप से स्वच्छ रखने की व्यवस्था की जाएगी।

Tags:    

Similar News