गैंगस्टर अशोक राठी गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गिरोह से चल रही है दुश्मनी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के मुख्य शार्प शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अशोक राठी गैंग की लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के साथ दुश्मनी चल रही है।;

Update: 2023-03-02 15:53 GMT

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के मुख्य शार्प शूटर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अशोक राठी गैंग की लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के साथ दुश्मनी चल रही है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के एक मर्डर केस में वांटेड हैं और उसके ऊपर जबरन वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी का नाम कपिल है। वो राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी कपिल ने साल 2019 में अपने साथियों के साथ गुरुग्राम में एक संजीव नाम के युवक का अपहरण कर हत्या कर दी थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गैंगस्टर अशोक राठी गिरोह के बदमाश कपिल उर्फ प्रदीप को राजस्थान से गिरफ्तार कर है। अशोक राठी के मारे जाने के बाद कपिल ही गैंग की कमान संभाल रहा है। गैंगस्टर कपिल की काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का दुश्मनी चल रही है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि कपिल को क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के मेहंदीपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 2019 में सोनीपत जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी कपिल मेहंदीपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित विभिन्न जगहों पर छिपा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर अशोक राठी और गैंग के अन्य साथियों की हत्या का बदला लेने के लिए कपिल अपनी गैंग फिर के जीवित करने की कोशिश कर रहा है। कपिल का लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के साथ लंबे समय से गैंगवार चल रहा है। इस गैंगवार में अब तक 20 से अधिक बदमाशों की मौत हो चुकी है।

Tags:    

Similar News