पशुओं के चारा विवाद में धार्मिक स्थल को बनाया गया निशाना, छह गिरफ्तार, साथ ही पढ़ें नोएडा की टॉप न्यूज

घटना में कुछ लोगों को चोट आई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने सौरव, देव, राजू, सुनील, अमित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि गांव की एक महिला और युवक के बीच पशुओं का चारा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई।;

Update: 2021-06-07 07:34 GMT

Noida Crime नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल (Religious Place) पर पथराव (Stone Pelting) और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस (Delhi Police) ने छह लोगों को गिरफ्तार (Six Arrested) किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव रामपुर माजरा में शनिवार रात कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किया। घटना में कुछ लोगों को चोट आई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने सौरव, देव, राजू, सुनील, अमित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि गांव की एक महिला और युवक के बीच पशुओं का चारा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दिया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर महिला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालात अब नियंत्रण में है।

अलीगढ़ जिले के लिए आवंटित टीके नोएडा की एक सोसाइटी में लोगों को लगाए जाने का खुलासा

नोएडा जिले के थाना बीटा-2 क्षेत्र की एक सोसाइटी में कुछ लोगों ने 21 तथा 27 मई को टीकाकरण शिविर लगाया और उसमें अलीगढ़ जिले के लिए आवंटित कोविड रोधी टीकों को सोसाइटी के लोगों को लगा दिया। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को बताया कि 21 और 27 मई को ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में टीकाकरण शिविर लगाया गया, जहां 187 लोगों को टीका लगा। टीकाकरण के बाद लोगों को जो प्रमाण पत्र मिला, वह अलीगढ़ जिले के नौरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का था। इस मामले की शिकायत कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से की। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए, जिसके बाद उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने शनिवार और रविवार को सोसाइटी में जाकर पूछताछ की, तथा टीकाकरण के बाद दिए गए प्रमाण पत्र की जांच की।

सेप्टिक टैंक में डूबकर बच्चे की मौत, मामला दर्ज

नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में चार महीने के बच्चे की सेप्टिक टैंक में डूबकर मौत होने के मामले में बच्चे के पिता ने एक किशोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के मुंज खेड़ा गांव में रहने वाले साहब सिंह का चार महीने का बच्चा रविवार को घर से लापता हो गया था। देर रात को उसका शव घर के पास बने सेप्टिक टैंक में मिला। उन्होंने बताया कि मामले में साहब सिंह ने एक किशोरी को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

ससुर बहु के साथ करता था छेड़छाड़, धरने पर बैठी महिला

गाजियाबाद। कविनगर विवेकानंदनगर में पति की मौत के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके विरोध में महिला ससुराल में घर केबाहर धरने पर बैठ गई। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने दीवार कूदकर घर में प्रवेश किया। महिला ने पति केरहते हुए ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कविनगर थाना पुलिस महिला के जेठ और उनकेदो दोस्तों को पूछताछ के लिए ले गई है। एक व्यापारी ने 20 अप्रैल को विवेकानंदनगर स्थित आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनकी पत्नी ने बताया कि पति की मौत के बाद से ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्हें घर से मारपीट के भगा दिया गया। बाद में ससुराल और मायके पक्ष केलोग एक साथ बैठे और फैसले पर विचार किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद वह मायकेचली गईं।

पांच साल से फरार चोर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि रविवार रात को गश्त पर निकली पुलिस ने सेक्टर 37 के पास पिंकू तथा रवि नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि वर्ष 2016 में 21 अगस्त को अज्ञात चोरों ने पुनीत नामक व्यक्ति की स्कूटी और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली थी। मामले में अक्षय नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूटी तथा नकदी चोरी की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे वाहन चोरी की कई घटनाओं में लिप्त थे।

Tags:    

Similar News