महिला को अकेली देख दीवार कूद कर घर में घुसा पड़ोसी, फिर जो हुआ उसे जानकर हो जाएंगे हैरान
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।;
Ghaziabad Rape गाजियबाद में महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां के मुरादनगर में एक घर में महिला को अकेला देख पड़ोसी ने कुछ ऐसा किया की सबके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि महिला जब घर में अकेली थी तो पड़ोसी युवक दीवार कूद कर घर में घुस गया। जिसके बाद महिला से रेप (Woman Raped) किया। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस (Ghaziabad Police) ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
दरअसल, गाजियाबाद के मुरादनगर की एक कॉलोनी में पीड़ित महिला परिवार सहित रहती है। महिला घर पर अकेली सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात पड़ोसी युवक दीवार कूद कर घर के अंदर घुस गया। फिर महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला को मारपीट कर घायल भी कर दिया। महिला को कई जगह चोट भी आई है। तभी आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। जबरन वारदात को अंजाम दिया।
महिला की चिलाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार भाग निकला। शुक्रवार सुबह पति के आने पर महिला ने थाने जाकर इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।