आवारा कुत्ते का शिकार बनी मासूम बच्ची, डॉक्टर बने भगवान, 2 घंटे के ऑपरेशन में लगे 70 टांके

ताजा मामला अब गाजियाबाद के विजय नगर से सामने आया है। जहां एक बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह से घायल कर दिया।;

Update: 2022-11-22 10:47 GMT

देश में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। ताजा मामला अब गाजियाबाद के विजय नगर से सामने आया। जहां एक बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह से घायल कर दिया। कुत्ते का शिकार हुई बच्ची को डॉक्टरों बचा लिया है। सर्जरी के बाद बच्ची के शरीर पर 70 टांके आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची पर 3 दिन पहले घर के बाहर खेलते समय गली में एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। लोग बच्ची को बचाने पहुंचे, तब तक कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और शरीर पर बुरी तरह से हमला बोल दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम विजय नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बच्ची के इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जन नहीं मिलने पर जिला एमएमजी अस्पताल में ही दो सर्जन डॉक्टरों ने मिलकर ऑपरेशन किया था। करीब दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद लड़की के चेहरे पर 70 टांके लगे हैं। अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बच्ची के 70 नहीं बल्कि 120 टांके आए हैं। जो ज्यादातर चेहरे पर हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्ची की हालत स्थिर है। बच्ची करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेगी। शनिवार की शाम विजय नगर के बहरामपुर की रहने वाले सतपाल की एक वर्षीय पुत्री रिया को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन खरोंच लग गई। जिससे बच्ची के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे। शुरुआत में बच्ची को घायल अवस्था में जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे चाइल्ड पीजीआई नोएडा रेफर किया गया है। लेकिन वहां के स्टाफ ने यह कहते हुए बच्ची का इलाज नहीं किया कि वहां न प्लास्टिक सर्जन है और न ही एंटी रैबीज इंजेक्शन था। जिसके बाद रविवार को ही परिजन बच्ची रिया को लेकर घर आ गए। यहां एक निजी डॉक्टर से एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया था। 

Tags:    

Similar News