गुजरात : अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में CM केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान (election campaign campaign) का शंखनाद करने गुजरात पहुंचे।;

Update: 2022-04-02 07:09 GMT

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान (election campaign campaign) का शंखनाद करने गुजरात पहुंचे।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी का पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट स्वागत किया। जिसके बाद साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंचे जहा दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) का चरखा (Charkha ) भी चलाया। 

वही दोनों नेताओं ने संत महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के आदर्शों पर गुजरात के नवनिर्माण का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने साबरमती आश्रम में सभी जगहों का दौरा किया। इसके बाद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में मेगा रोड शो में शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी का यह रोड शो गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आपकी दस्तक और ताकत दिखाएगा।   

Tags:    

Similar News