Hathras Gang Rape: अरविंद केजरीवाल बोले, दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हाथरस गैंगरेप मामले के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की।;
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुये युवती के साथ गैंगरेप हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही पीड़िता दलित युवती का अलीगढ़ के जेएन मेडिकल के बाद सफदरजंग में इलाज चल रहा था। कई विपक्षी दलों ने घटना के तहत योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे।
हाथरस की पीडिता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 29, 2020
दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिलनी चाहिए।
दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हाथरस गैंगरेप मामले के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले दिल्ली के विजय चौक पर हाथरस गैंगरेप के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं दिल्ली कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता धवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को भी गिरफ्तार कर लिया।
हाथरस गैंगरेप मामले पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार की गईं अमृता धवन ने कहा कि हाथरस में दलित बेटी पर हुए जघन्य अत्याचार के खिलाफ दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया आगे कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।