Breaking News: दिल्ली में फिर एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, फिलहाल 24 मई तक जारी रहेगी पाबंदियां

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। अब 24 मई तक पाबंदियां जारी रहेगी।;

Update: 2021-05-16 07:10 GMT

Delhi Lockdown दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया (Lockdown Extended) जा रहा है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Cm Arvind Kejriwal) ने दी है। अब 24 मई तक पाबंदियां जारी रहेगी। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली में मेट्रो सर्विस को बंद ही रखा गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कल सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन था। जिसे दिल्ली में अच्छे स्तर की रिकवरी को देखते हुए या कोरोना तेज़ी से कम हो रहा है, लेकिन जो बढ़त दिल्ली ने बनाई है हम नहीं चाहते हैं कि वो ख़त्म हो। इसलिए एक हफ़्ते लॉकडाउन और बढ़ा रहे हैं। अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।  सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गई है। ये लॉकडाउन का नतीजा है कि दिल्ली में कोरोना के मामले कम हुए है।

इसलिए कोरोना पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में आई गिरावट का मुख्य कारण लॉकडाउन लागू करना है। दिल्ली के मुख्य सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन नए मामलों की संख्या को पिछले कुछ महीनों की तरह 2,000 की संख्या तक लाने में अब भी लंबी दूरी तय करनी है।

इससे पहले, आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आप कार्यकर्ता से लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। लोग बहुत दुःखी हैं। ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी आप के हर कार्यकर्ता से अपील है की वे जहां भी हैं, अपने आसपास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें। इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है।

Tags:    

Similar News