मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली सरकार लेबर चौक पर चलाएगी जागरूकता अभियान, कई जगहों पर लगेंगे रजिस्ट्रेशन कैंप

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 262 लेबर चौक पर रोजगार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इससे वहां आने वाले श्रमिक रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। आज से अगले एक ​महीने में लिए दिल्ली में 45 जगहों पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूर को दिल्ली सरकार से कई फायदे मिलते है।;

Update: 2021-02-22 09:21 GMT

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आज श्रमिक सुधारों (Labour Reform) को लेकर कई बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में क़रीब 10 लाख निर्माण श्रमिक हैं और अभी 2 लाख 12 हज़ार श्रमिक रजिस्टर्ड नेटवर्क (Labour Registration Network) में हैं। अब सरकार बहुत बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन अभियान (Registration Campaign) चला रही है। दिल्ली में 262 लेबर चौक पर रोज जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इससे वहां आने वाले श्रमिक रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे।

आज से अगले एक ​महीने में लिए दिल्ली में 45 जगहों पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूर को दिल्ली सरकार से कई फायदे मिलते है। दिल्ली में 45 साइट्स पर रेजिस्ट्रेशन कैंपेन सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक 1 महीने तक चलाया जाएगा। कंस्ट्रक्शन से जुड़ा कोई भी वर्कर अपना रेजिस्ट्रेशन करवा सकता है। महिला वर्कर को मां बनने पर 30 हजार अगर वर्कर 60 साल का हो जाता है तो हर महीने 3 हजार पेंशन और किसी वर्कर की वर्किंग साइट्स पर मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख की सहायता दी जाती है।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े पैमाने पर पंजीकरण अभियान शुरू कर रही है ताकि दिल्ली के श्रमिक शिक्षा, पेंशन, मातृत्व, विवाह आदि से संबंधित दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसी माह सरकार ने करीब 488 श्रमिकों को अलग अलग मदों में 3.18 करोड़ का भुगतान किया है।

Tags:    

Similar News