Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में छाये बादल, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाके रुड़की के आसपास जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और दिल्ली (प्रीत विहार) के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी।;
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही गर्मी और तेज धूप निकलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तर आने जाने वाले लोग पसीने में लथपथ नजर आये। हालांकि सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुये है। वहीं सूरज के साथ बादलों का लुकाछिपी जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी दिल्ली में बारिश के फुवारें नहीं पड़ेगी। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अगले हफ्ते से बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों का गर्मी से बुरा हाल था।
शाम होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को गर्मी से राहत मिली। क्योंकि सितंबर का महीना चल रहा है और सर्दी दूर नहीं है। मौसम में नमी का स्तर 90 से 40 फीसदी तक रहा है। वहीं रविवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। आज दिल्लीवासियों को बारिश न होने के कारण गर्मी से दो-चार होना होगा। लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
अगले 2 घंटों के दौरान रुड़की के आसपास जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और दिल्ली (प्रीत विहार) के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2020
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उमसभरी रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विभाग ने हल्की बारिश होने का भी अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाके रुड़की के आसपास जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और दिल्ली (प्रीत विहार) के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी।