Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग ने पारा गिरने की दी चेतावनी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली की ठंड से परेशान एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत ज़्यादा पड़ रही है, गलन भी बहुत है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।;

Update: 2021-01-31 06:34 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि एक-दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिल्ली के कई हिस्सों से सामने आई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। उधर, दिल्ली की ठंड से परेशान एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत ज़्यादा पड़ रही है, गलन भी बहुत है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इससे पहले बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है।

जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था। नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।

Tags:    

Similar News