Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीत लहर ने कंपकंपाने को किया मजबूर, अभी और सितम ढाएगी सर्दी

Mausam Ki Jankari: आपके जानकारी के लिए बतां दे कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना' , 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना', 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का' माना जाता है।;

Update: 2020-12-17 07:36 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में शीत लहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा नहीं रहा और धूप भी निकली हुई है। लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पूरा शहर शीत लहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री दर्ज किय गया। उसने बताया कि बुधवा को पालम में दृश्यता गिरकर 100 मीटर हो गई थी। आईएमडी ने बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार को शीत लहर की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान था।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बहने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन के ठंडे रहने के साथ ही शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि मैदानों में अगर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जाती है लेकिन दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्र में यह स्थिति एक दिन भी बने रहने पर शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। आपके जानकारी के लिए बतां दे कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा 'बेहद घना' , 50 से 200 मीटर के बीच 'घना', 201 से 500 के मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को 'हल्का' माना जाता है। 

Tags:    

Similar News