Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 3.4 दर्ज, IMD ने अलर्ट किया जारी
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।;
Mausam Ki Jankari दिल्ली में शीत लहर से लोगों का ठिठुरना जारी है। वहीं दिल्ली की सर्दी रोजाना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान में दर्ज किया गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सीज़न का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दिल्ली में ठंड से बचने के लिए ज्यादातर इलाके में लोगों ने अलाव का सहारा लिया है। एक स्थानीय नागरिक अनिल ने बताया है कि दिल्ली में सर्दी बढ़ती जा रही है।
यहां बहुत ठंड है, जिसके चलते आग वगैरह का इंतजाम कर हम किसी तरह खुद को गर्म रखने की व्यवस्था करते हैं। जबकि दिल्ली से सटे हुये हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर तेज हुई और पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया जोकि दोनों राज्यों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।
बीते दिन सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि पश्चिमी हिमालय से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार को शीत लहर की घोषणा कर दी थी।
दिल्ली में मंगलवार को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान था। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।