Mausam Ki Jankari: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी, गर्मी ढाएगी सितम

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना जतायी है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले, बीत दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।;

Update: 2021-10-03 05:59 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश (Rain) के आसार नहीं दिख रहे। वहीं बारिश न होने से तामपान (Temperature) में वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे उमस और गर्मी (Heat And Humidity) दोनों बढ़ गई है। इस बीच, दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना जतायी है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले, बीत दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

इसके साथ ही आईएमडी ने हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि आकाश में बादल छाये रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी तथा बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उधर, दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि 12 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 था। जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

Tags:    

Similar News