Mausam Ki Jankari: हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से ठिठुरी दिल्ली, शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मंगलवार को शीतलहर से ठिठुरती रही और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।;
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ ऐसी तस्वीरें कश्मीर गेट, बाईपास, रेलवे ब्रिज लाल किला, निरंकारी पार्क और विधानसभा से घने कोहरे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मंगलवार को शीतलहर से ठिठुरती रही और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूरी दिल्ली का औसत तापमान बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
इसने बताया कि आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तो मौसम विभाग शीतलहर घोषित कर देता है। तापमान के दो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाने पर अत्यंत भीषण शीतलहर की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग ने कहा कि तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है।
इसने बताया कि शहर के कई हिस्सों में आगामी तीन दिन में शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से शीत एवं शुष्क उत्तरी/पश्चिमोत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही है, जिसके कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सफदरजंग वेधशाला ने 20 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।