Mausam ki Jankari : दिल्ली-NCR में आज फिर चढ़ेगा पारा, मौसम विभग ने बारिश होने की जताई आशंका

उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी (scorching heat) पड़ रही हैं। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल रही हैं। राजधानी से सटे नोएडा और गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।;

Update: 2022-05-18 06:26 GMT

उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी (scorching heat) पड़ रही हैं। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल रही हैं। राजधानी से सटे नोएडा और गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी (IMD) के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी ज्यादा दिनों तक नहीं होगी है। तीन दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में फिर गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिससे चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (Meteorological Department) दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 28 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के आने से बादल बढ़ गए हैं। ऐसे में दिल्ली की जनता के लिए 2-3 दिन राहत भरे रहेंगे। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी का असर होगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उसके आसपास के सभी इलाकों में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News