Mausam Ki Jankari: शीतलहर से कांपी दिल्ली, ठंड से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने दी ये चेतावनी

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।;

Update: 2020-12-27 05:11 GMT

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इतनी ठंड पड़ रही है कि हाथ-पैर काम नहीं कर रहे। पिछले 4-5 साल में ऐसी ठंड नहीं पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग में 'मध्यम' कोहरा छाने से दृश्यता 201 मीटर रही। वहीं, पालम इलाके में 'हल्का' कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को 'बेहद घना' , 51 से 200 मीटर के बीच 'घना', 201 से 500 के मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को 'हल्का' माना जाता है।

दिल्ली में शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है। नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचने के कारण रविवार और सोमवार को तापमान बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान हल्का कोहरा भी छा सकता है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर से एक बार फिर शहर में शीत लहर चलेगी। अधिकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

Tags:    

Similar News