Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना, प्रदूषण का दिखने का लगा असर, जानें आज का AQI

Mausam Ki Jankari: राजधानी में अगले दो दिन बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही ठंड (Winter) भी बढ़ जाएगी। फिलहाल सुबह और शाम को गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। इस बीच, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हल्की बारिश (Delhi Rain) का भी अनुमान जताया गया है।;

Update: 2021-10-16 05:15 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं हल्की-हल्की धूप भी खिली हुई है। राजधानी में अगले दो दिन बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही ठंड (Winter) भी बढ़ जाएगी। फिलहाल सुबह और शाम को गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। इस बीच, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हल्की बारिश (Delhi Rain) का भी अनुमान जताया गया है। आईएमडी (IMD) ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 रहा। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 और 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। 

Tags:    

Similar News