Mausam Ki Jankari: दिल्ली में तेज हवाएं चलने से गर्माहट का एहसास नहीं, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।;

Update: 2021-03-25 07:16 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) एहसास जारी है। लेकिन तेज हवाओं (Wind) के कारण राहत मिली हुई है। वहीं आसमान में बादल छाए (Cloud) रहने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने को लेकर अलर्ट (Alert) भी जारी किया है। उधर, दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली समेत देश के कई शहरों में होली पर शुष्क और गर्म मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। आने वाली होली से ही मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। ऐसी स्थिति जून के मध्य तक यानी मानसून के आगमन तक रहेगी। पिछले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम के सामान्य रहने के बाद अब गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही होली के मौके पर भी मौसम में गर्माहट महसूस हो सकती है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News