Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, IMD ने तेज धूप से गर्मी बढ़ने की जताई आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।;

Update: 2021-08-25 05:28 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। आज से राजधानी में अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे पहले, बीते दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की बढ़त देखी गई और यह 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 202 था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

Tags:    

Similar News