Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, जानें कब राहत मिलने की है संभावना
Mausam Ki Jankari: विभाग ने बताया कि आज सुबह 26 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है। वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। 31 मई और 1 जून को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसकी वजह से तापमान में बहुत अधिक कमी नहीं आएगी। बल्कि यह हल्की बारिश नमी को बढ़ाकर लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।;
Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) और उमस (Humidity) सताने लगी है। लोगों का बुरा हाल होने लगा है। हालांकि तेज हवाओं (Strong Winds) ने मामूली राहत जरूर दी है। लेकिन तापमान (Temperature) बढ़ने के कारण इसका भी कुछ खास असर नहीं हो पा रहा है। वहीं घर में चिपचिपी पसीने वाली गर्मी के आगे अब कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। आपको बता दें कि लगातार दूसरे दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री से उपर बना रहा। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दी है। विभाग ने बताया कि आज सुबह 26 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है। वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
हवा में नमी का स्तर 39 से 74 प्रतिशत तक दर्ज
इससे पहले, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 रहा। न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.3 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 39 से 74 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 30 मई से अधिकतम तापमान में कुछ कमी आना शुरू हो जाएगी।
1 जून को हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 30 मई से अधिकतम तापमान में कुछ कमी आना शुरू हो जाएगी। 31 मई और 1 जून को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसकी वजह से तापमान में बहुत अधिक कमी नहीं आएगी। बल्कि यह हल्की बारिश नमी को बढ़ाकर लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 3 जून के आसपास तापमान फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।
पिछले साल से हर महीने मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम विभाग का डेटा दिखाता है कि अगस्त 2020 से दिल्ली कम-से-कम हर महीने एक मौसम का रिकॉर्ड तोड़ती आ रही है। मौसम अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने कहा कि मौसम के यह नए-नए रिकॉर्ड बनना राजधानी में (और उसके आसपास) अस्थायी वायुमंडलीय घटनाओं का परिणाम है, मौसम के पैटर्न के बदलाव के पीछे जलवायु संकट की बड़ी भूमिका साफ नजर आती है। अगस्त 2020 में दिल्ली में 236.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 2013 के बाद से सबसे अधिक थी। मौसम अधिकारियों ने यह भी देखा कि कुल बारिश की केवल 50 प्रतिशत बारिश दो दिनों में ही देखी गई, 12 अगस्त को 68.2 मिमी और 20 अगस्त को 54.8मिमी बारिश हुई।