Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अगले दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार, IMD ने गर्मी को लेकर चेताया
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने दिल्ली के लोगों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के बीच तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी (Delhi Rain) के आसार हैं। लेकिन इस बूंदाबांदी से पारा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बुधवार के दिन भी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-चार डिग्री ज्यादा रहा।;
Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) से लोगों का हाल बुरा होने लगा है। न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली की गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड अभी से तोड़ रही है। राजधानी में न्यूनतम तापमान में आज वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सुबह का पारा 18 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आशंका जताई है।
वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के लोगों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के बीच तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी (Delhi Rain) के आसार हैं। लेकिन इस बूंदाबांदी से पारा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बुधवार के दिन भी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-चार डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही कुछ हिस्सों में लोगों को काफी गर्मी से परेशानी हुई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जबकि, शाम या रात के समय तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जबकि, शुक्रवार को भी मौसम का लगभग ऐसा ही रुख रहने की संभावना है। चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।