Mausam Ki Jankari: दिल्ली में आज फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: आज भी दिल्ली में मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बादल छाए (Cloudy Sky) रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच धूप के कड़े तेवर भी झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही उमस से भी बुरा हाल रहेगा।;

Update: 2021-09-24 04:34 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली कल रात की बारिश के बाद मौसम सुहाना (Delhi Weather) हो गया है। कई इलाकों में जोरदार बारिश (Heavy Rain) से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं तापमान (Delhi Temperature) में भी कमी दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली में मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया हुआ। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बादल छाए (Cloudy Sky) रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच धूप के कड़े तेवर भी झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही उमस से भी बुरा हाल रहेगा।

मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। इस बीच, हवा में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले, बीते दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सफदरजंग वेधशाला में बिल्कुल भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि पालम वेधशाला में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है।

उधर, दिल्ली में शुक्रवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह 11 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 था। जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

Tags:    

Similar News