Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से राहत तो प्रदूषण बढ़ने से सांस लेना होगा दूभर
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया।;
Mausam Ki Jankari दिल्ली के मौसम में बदलाव (Delhi Weather) जारी है। जिसके वजह से गर्मी और उमस का सिलसिला लगातार बना हुआ है। सुबह से सूरज निकलने के कारण लोगों को चिलचिलाती धूप से सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) में वृद्धि देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम अच्छा रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया। इससे पहले, राजधानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
बयान में बताया गया कि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य तौर पर आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है और यहां का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 181 रहा। जानकारी के लिए बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।