Mausam Ki Jankari: राजधानी में सर्दी को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट, यमुना से लेकर जमेगा नालों का पानी!
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय दिल्ली में शिमला और मनाली से भी ज्यादा ठंड दिल्ली में पड़ रही है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में घने कोहरे का कोहराम भी देखने को मिलेगा। जिसका असर दिल्ली की यातायात पर भी पड़ने की संभावना है।;
Delhi Weather Updates दिल्ली में जबरदस्त ठंड का कहर जारी है। सर्दी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। वहीं दिल्ली के ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 दर्ज किया गया है। जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। जबकि सर्दी हर महीने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। अंदेशा जताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में भयंकर सर्दी पड़ने की संभावना है। जिसके कारण दिल्ली की यमुना नदी समेत कई बड़े नाले सूख सकते है। क्योंकि मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय दिल्ली में शिमला और मनाली से भी ज्यादा ठंड दिल्ली में पड़ रही है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में घने कोहरे का कोहराम भी देखने को मिलेगा। जिसका असर दिल्ली की यातायात पर भी पड़ने की संभावना है।
बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी नगर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर मौसम केंद्र पर 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है।
अगले पांच दिन पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड
शहर में बृहस्पतिवार को बेहद ठंडा दिन दर्ज किया था क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था और इस मौसम का सबसे कम तापमन था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता। बेहद ठंडा दिन तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।