Mausam Ki Jankari: दिल्ली में जल्द होगी सर्दी की पहली बारिश, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस बारिश के असर से हल्की ठंड का एहसास होगा और तापमान (Temperature) में भी गिरावट आएगी। इससे पहले 16 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से पूर्वी हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी।;

Update: 2021-10-12 07:23 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में सर्दियों (Winter) की पहली बारिश जल्द हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस बारिश के असर से हल्की ठंड का एहसास होगा और तापमान (Temperature) में भी गिरावट आएगी। इससे पहले 16 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से पूर्वी हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 188 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच के एक्यूआई को 50, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

Tags:    

Similar News