Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अगले चार दिनों तक रहेगा ऐसा मौसम, IMD ने दी ये जानकारी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कल से तापमान में गिरावट आ जाएगी और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल से पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया में कोहरा छाया रहेगा।;

Update: 2021-01-06 10:51 GMT

Mausam Ki Jankari दिल्ली में लगातार चार दिनों से बारिश होने के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दिल्ली की बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। क्योंकि बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। ऐसे में केंद्र के प्रमुख क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले तीन-चार दिन तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। 8 जनवरी की रात या 9 जनवरी की सुबह को हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कल से तापमान में गिरावट आ जाएगी और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल से पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया में कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कल से घना कोहरा छाया रहेगा। ये स्थिति अगले तीन दिन तक रहेगी। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। बादल छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी और कुछ देर में हुई भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि पंचवटी रेड लाइट पर जलजमाव के कारण आजादपुर से मुकरबा चौक तक की सड़क पर यातायात पर असर पड़ा है। कृपया इस मार्ग से जाने से परहेज करें। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। गुरुग्राम के निवासियों ने बारिश और ओले गिरने के वीडियो साझा किए।

Tags:    

Similar News