Mausam Ki Jankari: दिल्ली में तापमान गिरने से बढ़ी कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे से लोग परेशान

Mausam Ki Jankari: विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड से ज्यादा लोगों को परेशानी हो सकती है। पिछले साल 12 दिसंबर से तापमान तेजी से गिरने के साथ ही खून जमा देने वाली ठंड पड़ी थी और यह सिलसिला 31 दिसंबर तक चलता रहा था।;

Update: 2020-12-13 05:21 GMT

Mausam Ki Jankari: (Delhi Cold) राजधानी दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला जब शुक्रवार को हुई बारिश के कारण वातावरण बिल्कुल ठंडा हो गया। जिसका असर रविवार को देखने को मिला जब पूरी दिल्ली धुंध की चपेट में नजर आई। रविवार को दिल्ली के मुंडका इलाके में घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम हो गई। कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिल्ली के गणेश नगर से आई जहां घने कोहरे में लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।

उधर, कोहरा बढ़ने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। एक यात्री ने बताया कि ट्रेन लेट चल रही है, हम दो घंटे से परेशान हैं। कई ट्रेन रद्द भी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड से ज्यादा लोगों को परेशानी हो सकती है। पिछले साल 12 दिसंबर से तापमान तेजी से गिरने के साथ ही खून जमा देने वाली ठंड पड़ी थी और यह सिलसिला 31 दिसंबर तक चलता रहा था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्‍तव कहते हैं कि इस बार पिछले साल से भी ज्‍यादा ठंड पड़ने की संभावना है। इस बार बर्फबारी सामान्‍य से कुछ ज्‍यादा हुई है। जिसका असर अब पड़ने वाली सर्दी पर देखने को मिलेगा। इस बार अन्‍य वर्षों के मुकाबले एक से दो डिग्री तक तापमान कम रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News