Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में फिर बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को एक बार फिर झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है और मौसम (weather) भी सुहाना हो गया हैं। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।;

Update: 2022-06-17 11:04 GMT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को एक बार फिर झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है और मौसम (weather) भी सुहाना हो गया हैं। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। वही आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) पांच डिग्री गिरकर 22.8 डिग्री रहा।

वही मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान (maximum temperature) 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से सटे लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के कारण लू से बड़ी राहत मिली है। इससे पहले बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया था। भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) ने 16 जून से 21 जून तक के लिए दिल्ली में गरज के साथ बारिश भविष्यवाणी की है।

मौसम में बदलाव से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली के साथ वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने कहा था कि अगले 5 दिनों के दौरान आस-पास के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश) और राजस्थान के कई इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News