Mausam ki Jankari: दिल्ली में आज लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम विभाग का ताजा Update

राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश ( Rain) होने की संभावना है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।;

Update: 2022-08-29 07:50 GMT

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में लगातार उमस भरी गर्मी बरकरार है। इसी बीच आज हल्की बारिश ( Rain) होने की संभावना है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

वही मंगलवार को भी मौसम की स्थिति यही रहने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को यहां में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से करीब दो सप्ताह पहले है।

बता दें दिल्ली के मौसम में लगातार उमस भरी गर्मी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कमजोर होने से दिल्ली में बारिश (Delhi rain) नहीं हो रही है। इसके चलते अगस्त में 80 फीसदी से ज्यादा बारिश (Rain) की कमी दर्ज की गई है। वैसे दिल्ली में आमतौर पर अगस्त में करीब 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड (rain record) की जाती है। वहीं, अगस्त की शुरुआत से अब तक करीब 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिसके चलते इस बार 80 फीसदी से ज्यादा बारिश की कमी दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News