Mausam Ki Jankari: दिल्ली में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा न्यूनतम पारा, अभी और जाएगा नीचे

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा गिरकर सिंगल डिजिट 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मौसम का सबसे कम तापमान है जो दर्ज हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली केंद्र (आईएमडी)के अनुसार शुक्रवार सुबह औसत दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ;

Update: 2022-11-19 01:00 GMT

नई दिल्ली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा गिरकर सिंगल डिजिट 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मौसम का सबसे कम तापमान है जो दर्ज हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली केंद्र (आईएमडी)के अनुसार शुक्रवार सुबह औसत दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। जबकि कई जगह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मौसम साफ रहा, और आसमान पर सूरज की चमक दिखाई देती रही। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शनिवार को तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद रविवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान बढ़कर डबल डिजिट यानी 10 डिग्री अथवा इससे ऊपर दर्ज हो सकता है, जोकि अगले तीन चार दिनों तक रहने की संभावना है।

वहीं निजी मौसम विज्ञान कंपनी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने दिल्ली में शुक्रवार को सर्दी के इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गत दिनों पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड के रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल पहाड़ों में बर्फबारी रूक गई है, लेकिन अभी इसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता है।

वहीं मौसम विज्ञान के जानकारों का कहना है कि सोमवार से पारा चढ़ना शुरू होगा जो 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद फिर करीब तीन चार दिन बाद पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है जिसके चलते दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्रों में पारा फिर लुढ़कने लगेगा।

Tags:    

Similar News