Mausam ki Jankari: दिल्ली के लोगों को फिर झेलने पड़ेगी गर्मी की मार, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कही ये बात

देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) आ चुका है तो कई राज्यों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) में पिछले कुछ दिनों से राहत भरे मौसम के भीषण गर्मी (scorching heat) का असर शुरू होने वाला है।;

Update: 2022-06-24 06:06 GMT

देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) आ चुका है तो कई राज्यों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) में पिछले कुछ दिनों से राहत भरे मौसम के भीषण गर्मी (scorching heat) का असर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में मानसून की शुरुआत से पहले पारा फिर चढ़ेगा।

हालांकि लोगों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभग के अनुसार 27 जून को दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का सितम जारी रहेगा। हालांकि बारिश से पहले 24 जून यानी आज से गर्मी की तपिश का भी सामना करना पड़ेगा. IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ़ रहेगा।

जिसके कारण न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 25 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली वालों के मुकाबले यूपी को मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। यहां 28 जून तक बारिश नहीं होने की संभावना है। हालांकि 29 जून के बाद मानसून की जोरदार दस्तक होगी।

इससे अगले 10 दिनों तक सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत सभी जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार देश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) की बारिश के बाद अब पश्चिमी इलाकों (Western areas) में बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है।

Tags:    

Similar News