Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल हुए बंद, गुरुग्राम के लोगों को...

दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में जमकर बारिश हो रही है। जिसको लेकर भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।;

Update: 2022-09-23 02:44 GMT

मानसून (Monsoon) जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain) हो रही है। इसी बीच गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में जमकर बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद हो या साइबर सिटी गुरुग्राम, पूरे दिन यहां रुक-रुक कर बारिश होती रही। गुरुवार की सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। जिसको लेकर भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

IMD के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर (Delhi and NCR) में कई जगहों पर पानी भर गया और इसके कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली-गुरुग्रम राजमार्ग पर जलभारव होने के कारण हर जगह कई वाहन जहां-तहां फंस गए।

गुरुग्राम के प्रशासन ( Administration of Gurugram) ने निजी संस्थानों से घर से काम की सलाह जारी की है। इसके अलावा, नोएडा के प्रशासन (Administration of Noida) की ओर नोएडा में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार को बारिश की संभावना के बीच, नोएडा-गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद (schools closed) कर दिए गए है। यह आदेश गौतम बुध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने दिया है।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया, जिसमें लोगों को छिटपुट भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वही दिल्ली-एनसीआर में मौसम और बारिश में अचानक आया बदलाव दो प्रणालियों के एक साथ आने की वजह से है। पहली प्रणाली एक निम्न दबाव प्रणाली है, जिसके कारण निचले वातावरण में एक चक्रवाती परिसंचरण निर्मित होता है। यह सिस्टम उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। यह वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों की ओर सक्रिय देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News