Mausam ki Jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण लू का कहर जारी, जानें कब होगी मानसून की दस्तक

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हीट वेव (heat wave) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसने गर्मी से लोगों को का हाल बेहाल हो गया है। पिछले दो दिनों से राजधानी में लू चल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि आज भी दिल्ली दिन में कई जगहों पर लू (heat wave) का कहर जारी रहेगा।;

Update: 2022-06-06 05:43 GMT

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हीट वेव (heat wave) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसने गर्मी से लोगों को का हाल बेहाल हो गया है। पिछले दो दिनों से राजधानी में लू चल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि आज भी दिल्ली दिन में कई जगहों पर लू (heat wave) का कहर जारी रहेगा। इसको देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग (meteorological department,) ने अनुमान जताया है कि सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई हैं। वही इससे पहले रविवार को दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग (meteorological department) ने यह भी कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।

मध्य भारत में भी अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक लू (heat wave) चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इसके अलावा IMD ने 11 जून से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। मानसून का इंतजार है लेकिन मौसम विभाग का कहना हैं कि केरल में अब तक यह कमजोर रहा है। वहां उम्मीद से 50 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। मानसून के 25-30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने की संभावना है।

Tags:    

Similar News