Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में बढ़ने लगा तापमान, राजस्थान से लेकर इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव की वजह से तमिलनाडु तट से लेकर गुजरात, राजस्थान समेत दूसरे कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।;
Mausam Ki Jankari: जहां दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तरी भारत के राज्यों में तापमान (Temperature) बढ़ने लगा है। वहीं जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पश्चिम बंगाल में खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बनना है। वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक बारिश और हिमपात की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत के राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। सोमवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव की वजह से तमिलनाडु तट से लेकर गुजरात, राजस्थान समेत दूसरे कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और मुजफ्फराबाद पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसकी वजह से यहां पर हल्की बारिश के साथ ही हिमपात होने होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का यहां ज्यादा दबाव न बना पाने के कारण हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके साथ ही तापमान बढ़ते क्रम में रहने की संभावना है।
ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट संभव
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम के समय चल रही शीतलहर तापमान को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं एमपी का आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।