Mausam ki Jankari : दिल्ली में 44 के पार पहुंचेगा तापमान, IMD ने बारिश को लेकर की ये भविष्यवाणी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी (Severe heat) से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है।;
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी (Severe heat) से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 28 अप्रैल से भीषण लू (heat waves) चलने की संभावना है। और तापमान का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार तक जाने की संभावना है।
मौसम विभाग (Meteorological Department,) के अनुसार राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बादलों के गरजने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वही अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद हैं।
इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। और हर दिन तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसके कारण मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक दिल्ली में पारा 44 डिग्री के स्तर को छू सकता है।
वही रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। वही राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होने से तापमान फिर 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी सबसे गर्म रहेगा। वहीं वाराणसी, आगरा, अयोध्या में पारा 45 के पार जाने के संकेत हैं। इसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है।