Mausam ki Jankari : भीषण गर्मी से बेहाल हुए दिल्ली के लोगों को मिली राहत, ठंडी हवाओं के साथ इन इलाकों में हो सकती है बारिश
देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी (Extreme heat) से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यहां गुरुवार को मौसम ने करवट ली है। तापमान में तेज गिरावट के बाद दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) का मौसम सुहावना हो गया है।;
देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी (Extreme heat) से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यहां गुरुवार को मौसम ने करवट ली है। तापमान में तेज गिरावट के बाद दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार आज न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने कहा, "इस दौरान हल्की बारिश (Light rain) के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 40 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वही आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। पानीपत, हिसार और गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर समेत हरियाणा के अन्य राज्यों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम सुहावना (Pleasant weather) बना हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। दिल्ली में इस सीजन में पहली बार मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Siri Fort Sports Complex) में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम में बदलाव के बाद पिछले दो महीने से दिल्ली में भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत मिली है।