Mausam ki Jankari : उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने फिर बढ़ाई लोगों की मुसीबत, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए की ये भविष्यवाणी
गर्मी से हल्की निजात मिलने के बाद उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी (severe heat) पड़नी शुरू हो गई है। इसी बीच आने वाले अगले पांच दिनों तक दिल्ली का तापमान अधिक रहेगा। जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।;
गर्मी से हल्की निजात मिलने के बाद उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी (severe heat) पड़नी शुरू हो गई है। इसी बीच आने वाले अगले पांच दिनों तक दिल्ली का तापमान अधिक रहेगा। जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान (maximum temperature) 46 डिग्री को पार जा सकता है। इसके अलावा जल्द बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि आसनी चक्रवात के कारण बनी ठंडी हवा ने दिल्ली को अत्यधिक तापमान से बचाया था, लेकिन शुक्रवार से लू (heat wave) की वापसी तय है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ( minimum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।" तो वही शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29-31 डिग्री के आसपास रहेगा।
वही गुरुवार को (यानी कल) अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी आदि राज्य भी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा आज अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और गाजियाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जाएगा।
राजस्थान के जयपुर में आज न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 31 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 45 डिग्री रह सकता है। तो वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।