Mausam ki Jankari: गर्मी से राहत मिलने के बाद दिल्ली में फिर बढ़ सकता हैं पारा, IMD ने इन राज्यों में बारिश का किया अलर्ट
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश (Pre-monsoon rain) का सिलसिला जारी है, तो वहीं कुछ राज्यों में लू की स्थिति फिर से बनने की संभावना शुरू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश खत्म होने के साथ ही दिल्ली में गर्मी (scorching heat)एक बार फिर बढ़ने लगी है।;
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश (Pre-monsoon rain) का सिलसिला जारी है, तो वहीं कुछ राज्यों में लू की स्थिति फिर से बनने की संभावना शुरू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश खत्म होने के साथ ही दिल्ली में गर्मी (scorching heat)एक बार फिर बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में मौसम साफ रहा और दिन में धूप खिली रही। दिल्ली का तापमान गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तक आर्द्रता का स्तर 31 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी (IMD) के ताजा अनुमानों के मुताबिक, शुक्रवार को (यानी आज) दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही शाम को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान (minimum temperature)26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में गर्म हवाएं एक बार फिर दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा देंगी। वहीं,आईएमडी का कहना है कि गर्म हवाओं के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
आने वाले तीन दिनों में दिल्ली का तापमान 40 से 42 डिग्री के दायरे में ही रहेगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि कल यानी शनिवार और रविवार को दिन में बहुत तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा। शनिवार को पारा 41 और रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा और इनमें से कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री तक जा सकता है। साथ ही राजस्थान, दक्षिण, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।