Mausam Ki Jankari : दिल्ली में मौसम ने ली करवट, आज बारिश के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात बारिश और आंधी के चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट दर्ज की गई है।;
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात बारिश और आंधी के चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव की वजह से आज रात लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में बदल छाए रहने के साथ साथ हल्ली बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी. वही मौसम सुहान बने रहेगा और आसमान में अंधेरा छाया रहेगा।
इससे पहले दिल्ली में कल रात जमकर बारिश हुई। वही कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा।
वहीं, दिल्ली में शनिवार को भी बारिश की गतिविधियां (rain activities) जारी रहेंगी। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को मौसम साफ होने के बाद तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।