Mausam Ki Jankari: देर रात हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि शनिवार और रविवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होगी। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को हुई बारिश के कारण रविवार को मौसम अच्छा बना हुआ है।;
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी और उमस के बीच अचानक हुई बारिश शनिवार देर रात बारिश ने लोगों को राहत दी है। रात में हुई झमाझम बारिश हुई है। इसका नतीजा ये रहा कि सुबह-सुबह यातायात बाधित रहा है। जगह-जगह बारिश के पानी से जलभराव देखने को मिला। परंतु इन सब के बीच दिल्ली-एनसीआर में हुई मध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होगी।
कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हुई थी जिससे अंदाजा लगाया गया कि शायद मानसून दिल्ली से आगे निकल गया है। दिल्ली वालों की हालत गर्मी से खराब हो रही थी। क्योंकि दिल्ली का तापमान भी सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा हो गया था। लोग चाहे घर में हो या ऑफिस में उमस के कारण पसीने से भीगे ही रह रहे थे।
मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि शनिवार और रविवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होगी। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को हुई बारिश के कारण रविवार को मौसम अच्छा बना हुआ है।
दफ्तर जाने वाले लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं इस बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में नमी होने के कारण वातावरण भी ठंडा रहेगा और दिल्ली-एनसीआर में 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवा चलेगी।