Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में हो सकती झमाझम बारिश
Mausam Ki Jankari: मौमस विज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी भरी पूर्वी हवा और अरब सागर से पश्चिमी हवा दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने लगेगी। जिससे की तीन दिन तक बारिश का दौर रह सकता है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।;
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून अपना असर दिखाएगा। कल से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू होगी। यह सिलसिला कुछ दिनों तक चलेगा। आज की बात करे तो सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लोगों का गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। लोगों को रोजमर्रा के लिए दफ्तरों और घरों में आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पूरे दिन बादल छाये रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं बीते दिन सोमवार को मौसम अच्छा बना रहा।
सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही है। कई हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। सोमवार को सुबह से ही मौसम में नमी होने के कारण ठंडा मौसम रहा। मध्यम गति से हवा चलती रही। लेकिन शाम तक आसमान बिलकुल साफ हो गया था बारिश का कोई नामोनिशान नहीं था। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार से मानसून ट्रफ के दिल्ली की साइड आने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।
मौमस विज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी भरी पूर्वी हवा और अरब सागर से पश्चिमी हवा दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने लगेगी। जिससे की तीन दिन तक बारिश का दौर रह सकता है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।