MCD Election 2022: AAP विधायक गुलाब सिंह यादव को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कॉलर पकड़कर जड़ा मुक्का..., देखें Video

आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव (aam aadmi party mla gulab singh yadav) पर एमसीडी चुनाव (mcd election) में टिकट बेचने का आरोप लगा है। इससे नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी।;

Update: 2022-11-22 05:31 GMT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ ही दिनों में एमसीडी चुनाव (mcd election 2022 ) होने वाले है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव (aam aadmi party mla gulab singh yadav) पर एमसीडी चुनाव (mcd election) में टिकट बेचने का आरोप लगा है। इससे नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि कैसे विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं जबकि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। लोगों ने विधायक के साथ धक्का-मुक्की की और कॉलर पकड़कर उनकी पिटाई भी की। यह मामला सोमवार रात आठ बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार श्याम विहार में विधायक गुलाब सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

इसी दौरान यह घटना हो गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में विधायक को बैठक छोड़कर भाग गए। वही इस मामले पर मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

वही इस वीडियो को लेकर भाजपा (bjp) ने आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि सच्ची राजनीति करने वाली पार्टी के दफ्तर से एक अप्रत्याशित तस्वीर सामने आई। आप का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उसके अपने कार्यकर्ता भी विधायकों को नहीं बख्श रहे हैं। ऐसा ही नतीजा एमसीडी चुनाव (mcd election) में भी आने वाला है। वही तजिंदर सिंह बग्गा ने तंज करते हुए यह भी लिखा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के समर्थकों को पैसे लेकर टिकट बेचने पर पीटा गया है।

Tags:    

Similar News