MCD Election 2022: दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी की 232 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 9 पूर्व मेयर को मिला टिकट
दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidate List) जारी कर दी है।;
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidate List) जारी कर दी है। बीजेपी ने इस लिस्ट में 232 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। टिकट पाने वाले लोगों ने शनिवार रात से ही अपने घरों और दफ्तरों में कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करना शुरू कर दिया था।
14 नवंबर नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले ये सभी उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में सभी समुदाय के लोगों को साधने की कोशिश की है। सूची में 9 पूर्व महापौर, 52 पूर्व पार्षद, 3 चिकित्सक, 4 जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) या कांग्रेस (Congress) का पलड़ा भारी है या टिकट को लेकर विवाद चल रहा है, वहां अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 11 नवंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। आप ने अपनी पहली लिस्ट में 134 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बता दें दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD Election) का मतदान 4 दिसंबर को किया जाएगा। इसके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।